फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व लापता व्यक्ति का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। दो दिन पूर्व संदिग्ध हाल में लापता उदयराम (40) का शव शुक्रवार को रेणुकूट के वीमार्ट के समीप स्थित नाले में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। जिससे हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी ने नाले में अज्ञात एक व्यक्ति का उतराया शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेणुकूट चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने नाले में से शव को बाहर निकलवाया। एक महिला ने मृतक की शिनाख्त अपने पति उदयराम के रूप में की। पुलिस ने बताया कि वह आरा मशीन में काम करता था। घरवालों ने बताया कि बुधवार की दोपहर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। अज्ञात लोगों ने सिर मेें वार कर हत्या कर शव को फेंक दिया है। पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसका पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक मृतक के घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें