फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचने की चक्कर में तीन मंजिला मकान से कूदा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास नगर मोहल्ले में गुरुवार की रात एक मकान में चोरी करने की नीयत से घुसे युवकों में से एक युवक पकड़े जाने की डर से तीन मंजिला मकान के चाहर दीवारी से कूद पड़ा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके से पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरे चोर की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगाव गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह विकास नगर मोहल्ले में रहते हैं। गुरुवार को धर्मेंद्र के मकान में ताला बंद था। रात करीब नौ बजे दो चोर धर्मेंद्र के मकान में छत के सहारे सीढ़ी के रास्ते अंदर घुस गए। जबकि एक चोर मकान के बाहर खड़ा होकर नजर रखने लगा। संदिग्ध युवक को घर के बाहर खड़े देख स्थानीय लोगों ने मकान में घुसे युवकों को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान बाहर खड़ा युवक फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंचे धर्मेंद्र ने जैसे ही मकान का ताला खोला तो अंदर तीन चोर दिखाई दिए। इनमें से एक चोर बचने के लिए तीन मंजिला मकान की छत से कूद पड़ा। जबकि एक चोर पाइप के आपाधापी में भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पकड़े गए चोर की पहचान मुंबई के ठाणे जिले के अंबेडर चाल बाबा साहब शांतिनगर के आशुतोष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। उधर, अस्पताल में भर्ती आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें