जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव के पास गुरुवार को दोपहर बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी रामनयन चौरसिया की पत्नी शर्मिला देवी (45) दोपहर में कहीं पैदल जा रही थी। वह भैसनी गांव के पास पहुंची थी तभी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।