सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दपंति सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली के पवर गांव का है। जहां एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है।
कोतवाली के पवर गांव के राजकुमार का बेटा जितेंद्र वर्ष 2017 से लापता है। उसके पिता का आरोप है कि दंपती समेत अन्य ने बेटे की हत्या कर दी है।राजकुमार का गांव के ही फूलसिंह से पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश को लेकर दोनों परिवारों में एक एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। पिछले वर्ष उसका बेटा जितेंद्र लापता हो गया। फूल सिंह सहित अन्य अभियुक्तगण दबी जुबान लोगों से कहने लगे कि उन लोगों ने ही उसके बेटे जितेंद्र का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी है। अब उसके दूसरे लड़के महेंद्र का अपहरण कर हत्या करना चाहते हैं। आरोप है कि इसलिए विपक्षी बदला लेने के लिए बेटे जितेंद्र का अपहरण कर हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर पवर गांव के फूल सिंह, उसके बेटे जितेंद्र सिंह, गिरिजा सिंह, नवाबी और रिंकू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।