फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मियों से हाथपाई, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र केे लोढ़ी में स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की रात कार सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को पकड़ लिया। शांति भंग की आंशका में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रही कार में सवार युवक टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए वाहन ले जाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बना रहे थे। कर्मचारियों के मना करने पर कार में सवार पांच युवक विवाद करने लगे। मामला आगे बढ़ा और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू -ो गई। इसकी जानकारी होने पर खनिज चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी टोल प्लाजा पहुंचे और युवकों को शांत कराने लगे। लेकिन युवक शांत नहीं हुए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाद कर रहे युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने दीप नगर के गौरव, दिग्विजय, करमा थाना क्षेत्र के पगिया निवासी अभिषेक, ओबरा के मुकेश और बलिया के बेल्थरा रोड खैराखास गांव के आलोक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें