सोनभद्र। चोपन पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर पीड़िता की मां की तहरीर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर छापेमारी की, लेकिन मिले नहीं।
बृहस्पतिवार को चोपन थाना क्षेत्र के रहनी वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड को मांगपत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना था कि नौ सितंबर को दो युवकों ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है। एसपी ने मोबाइल से चोपन एसओ से प्रकरण की जानकारी लेने के बाद उन्हें तत्काल मुकदमा दर्ज कर अवगत कराने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलीप और मुन्ना के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे।