फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार को पीड़िता श्वेता सिंह की तहरीर पर उसके पति नितिश सिंह, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले उसको मायके से पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते हैं। मांगें पूर्ण न होने पर उसे मारते-पीटते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दस जून 2017 को मिर्जापुर निवासी श्वेता सिंह की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र केे रौप गांव निवासी नितिश सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक ससुराल मेें सब कुछ सही रहा, इसके बाद ससुरालवालों ने मायके से पांच लाख रुपये मांग कर लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। मैंने मायकेे वालों को ससुरालियों के करतूतों की जानकारी दी तो उन लोगों ने पति और उसके घरवालों को समझाने, बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 27 दिसंबर की शाम करीब चार बजे ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, सास रेखा सिंह और देवर प्रतीक सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें