फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नगदी समेत उड़ाया लाखों का जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा। थानाक्षेत्र के धौरहरा चक गांव में रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने एक लाख पांच हजार नगदी समेत लगभग तीन लाख के जेवर उड़ा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

धौरहरा चक गांव निवासी रामानंद मौर्य के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने पहले सो रहे लोगों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद की। इसके बाद इत्मीनान से मालिकान वाले कमरे का ताला चटकाकर चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार सोने का झुमका दो सेट, नथिया एक सोने का, सोने का चार कंगन, एक सोने का लॉकेट, मांग टीका एक सोने का, दो सोने की अंगूठी, चांदी की करधनी दो, बिछिया चार नग, चांदी की पायल एक सेट के अलावा 1.5 लाख रुपये नकद चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें