फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के समर्थकों ने बंद कराया खनन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा बालू साइट पर शनिवार को एक विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए खनन कार्य बंद करा दिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो काम बंद कराने वाले भाग निकले। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में खनन कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम 15- 20 की संख्या में लोग बालू साइड पर पहुंचे। वहां पोकलेन मशीनों को बंद कराते हुए बालू खनन करने से रोक दिया। बालू साइट पर मौजूद लोगों ने विरोध करने वालों से उनका परिचय पूछा तो वे लोग झगड़ा करने को तैयार हो गए। साइट पर अफरातफरी मच गई। काम बंद कराने वालों का कहना था कि जब तक ठेकेदार विधायक जी से मुलाकात नहीं कर लेते तब तक खनन कार्य नहीं होने देंगे। ठेकेदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला एसओ पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले काम बंद कराने वाले वहां से चले गए थे। एसओ ने मामले की जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि साइट पर कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। वह लोग खुद को एक विधायक का कार्यकर्ता बता रहे थे। कहा कि एसओ हाथी नाला से कहा गया है कि जिन लोगों ने काम बंद कराया है उनको चिह्नित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें