फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चार दिन पूर्व जुगैल स्थित घर से घोरावल के लिए निकली फूलमती (26) की सोमवार को सीएचसी घोरावल में मौत हो गई। उसने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन

जुगैल की फूलमती की शादी उसी गांव के बेलगड़ी टोले के राजेंद्र गुर्जर के साथ हुई थी। शनिवार की दोपहर में फूलमती घर से घोरावल गई थी। शाम को वह घर नहीं लौटी। सोमवार की अल सुबह कुछ लोग फूलमती को सीएचसी घोरावल ले गए। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यहां सुबह करीब सवा नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें