फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद से सटे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार की रात जन चौपाल लगाकर नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। बचने के चक्कर में नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह ले सकते हैं। इसका इनपुट मिलते ही पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने सीमाओं को सीआरपीएफ के हवाले कर दिया। जंगलों में कांबिंग की जा रही है।
खुफिया सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुकमा जिले के कोटा थाना क्षेत्र के किंदेरपाड़ गांव के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली कुंजमा सुक्का, वेक्को राजा, मुचाकी आत्या, कुदमा पोमा, मांडवी लच्छू और मांडवी गंगा को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली कुंजमा नक्सलियों के मिलिट्री बटालियन कंपनी एक सदस्य है। वेक्को राजा रिवोलपुशरी पार्टी का प्रमुख और लच्छू एरिया मिलिशिया का कमांडर है। दोनों के ऊपर एक-एक लाख का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च 2017 को सुकमा के भज्जी क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में सुक्का के शामिल होने का आरोप है। इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे। पड़ोसी राज्य में पूरे दिन फोर्स नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगालते रहे। इससे नक्सलियों में खलबली मच गई है और वे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करने में जुट गए है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेें नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को देखते हुए बार्डर पर फोर्स अलर्ट कर दिया गया है। जंगली इलाकों मेें थानों/पुलिस चौकियों की पुलिस पीएसी के साथ कांबिंग कर रही है। इसकी मानिटरिंग नक्सल एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और उस क्षेत्र के सर्किल आफिसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें