फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और मासूम लड़की की हत्या, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्द्धवा गांव में बुधवार की सुबह एक महिला और पांच साल के एक लड़की की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। दो हत्याओं की सूचना पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एसपी किरीट राठोड़, एएसपी अरुण कुमार दीक्षित ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन

मुर्द्धवा से धौकीनाला जाने वाले मार्ग पर जंगल में बुधवार की सुबह एक महिला व बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुर्द्धवा से धौकीनाला जाने वाले मार्ग पर जंगल में 35 वर्षीय एक महिला और पांच वर्षीय बच्ची की लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वहां पड़ा देखा। पाया कि महिला के चेहरे को पत्थर से कूंच दिया गया था और बच्ची को देखने से लगा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दो हत्याओं की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड़, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित, सीओ पिपरी अभिषेक कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विनय कुमार सिंह व पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, मगर खबर लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिनाख्त कराने का प्रयास चल रहा है। जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें