सोनभद्र। आजमगढ़ में शराब पीने से 10 लोगों की हुई मौत के बाद आबकारी के साथ ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को राबर्ट़्सगंज के कंजड़ बस्ती में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। यहां से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 700 किलो लहन नष्ट किया गया। तीन महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार किया गया है।
सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा, शहर कोतवाल राजीव मिश्रा, आबकारी निरीक्षक संजय उपाध्याय कुलदीप सिंह ने कंजड़ बस्ती में छापा मारा। इस दौरान कई लोग पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। शराब बनाने के लिए रखे गए लहन को निकाल कर उसे नष्ट किया। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कंजड़ बस्ती में छापेमारी के दौरान पकड़े गए राबटर्सगंज निवासी गुलाब, आकाश, प्रियंका, सुषमा और सुमित्रा के कब्जे से करीब सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।