फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकाला 24 हजार, खाते से कटा 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। नगर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा से एक व्यक्ति ने एटीएम से 24 हजार रुपये निकाले लेकिन उसके खाते से 34 हजार रुपये कट गया। पीड़ित अविनाश गुप्ता ने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक के साथ ही टोल फ्री नंबर पर भी की लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अविनाश ने बताया कि 19 मई को एटीएम से 24 हजार रुपये निकाले थे। जब खाते का स्टेटमेंट निकाला तो उसमें 34 हजार रुपये कटा हुआ पाया गया। तब से लेकर अब तक वह बैंक का चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसका डेबिट कार्ड वीसा इलेक्ट्रान है, जिसकी एक दिन में अधिकतम निकासी का सीमा ही 25 हजार रुपये है। उधर बैंक शाखा प्रबंधक वैभव सिंह ने बताया कि वे अभी बाहर हैं, जब आएंगे तो खाता देखकर बताएंगे कि पैसा आया या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें