सोनभद्र (सलखन)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार में शनिवार की रात चोरों ने जायसवाल आटो मोटर पार्ट्स की दूकान से 60 हजार रुपये चुरा लिए। दूकानदान संजय ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
राबर्ट्सगंज के रहने वाले संजय जायसवाल की मारकुंडी में जायसवाल आटो मोटर पार्ट्स की दूकान है। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह दूकान बेद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और काउंटर को तोड़ कर नकदी चुरा ले गए। रविवार को सुबह संजय दूकान पर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। संजय ने बताया कि चोर करीब 60 हजार रुपये नकद चुरा ले गए है।