फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षुब्ध लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे मेें ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे छपका गांव में राजमार्ग के किनारे राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव निवासी विनित तिवारी अपनी कार खड़ी कर कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर चले गए। उसी वक्त वाराणसी से चोपन की ओर जा रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए निकल गया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने दो और चार पहिया वाहनों से पीछा कर उरमौरा के आगे ट्रक को रोक दिया। इस दौरान कुछ ने ट्रक से चालक को नीचे उतार कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे कोतवाल सीपी पांडेय ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया उधर हादसे में कार में सवार पुसौली गांव निवासी संतोष यादव घायल हो गया। पुलिस की सहयोग से कार मालिक घायल को अस्पताल ले गए। सिटी सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि कार मालिक की तहरीर पर ट्रक और चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें