फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर के वाहन पर मारा पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव के पास शनिवार की शाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के रामगढ़ (पकरहट) के शाखा प्रबंधक के वाहन पर पथराव कर रोकने की कोशिश की गई। वाहन न रोकने पर बाइक सवार तीन युवकों ने बिजौली गांव तक पीछा किया। इसके बद चुर्क के रास्ते भाग निकले। देर शाम मामले की तहरीर राबर्ट्सगंज पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पकरहट ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार, असिस्टेंट मैनेजर अंबुज राय और वित्तीय समावेशन केंद्र प्रभारी विजयप्रताप सिंह के साथ कार से राबर्ट्सगंज आ रहे थे। नईबाजार चौराहे पर कुछ देर के लिए रूके। इसके बाद वहां से जैसे ही आगे बढ़े। कुसुम्हा गांव के पास सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने हाथ से रूकने का इशारा किया। अनजान जगह होने के कारण वाहन नहीं रोका तो एक ने बाएं गेट पर पत्थर मार दिया। इसके बाद भी वाहन न रोकने पर बाइक से बिजौली गांव तक पीछा करते रहे। शाखा प्रबंधक सुनील का कहना था कि उन्हे शक है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया था। पुलिस का कहना था कि प्रबंधक के बताए अनुसार युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें