फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बोलेरो और पिकअप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। जिले में पुलिस पर वाहन चोर गिरोह भारी पड़ने लगा है। सोमवार की भोर पिपरी थाना क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़ी पिकअप और बोलेरो लेकर फरार हो गए। एक ही रात में दो वाहनों के चोरी होने से पुलिस गश्त की पोल खुल गई है। सूचना मिलने पर पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार की रात रेणुकूट के विश्वकर्मा नगर निवासी हीरामनी पत्नी जमुना प्रसाद की पिकअप राजमार्ग के किनारे खड़ी थी। उधर पिपरी नगर पंचायत के महामाया मंदिर के समीप लंका कॉलोनी निवासी भोला यादव अपने परिचित मकरा गांव निवासी श्यामसुंदर पांडेय की बोलेरो लाकर घर के समीप खड़ी किए थे। सोमवार की सुबह उक्त दोनों वाहन जहां खड़े थे वहां नहीं थे। वाहन स्वामियों ने अपने-अपने चालकों से वाहनों के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो वाहनों की चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें खलबली मच गई। सीओ पिपरी राहुल मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी विनय सिंह व पिपरी थानाध्यक्ष सुभाष चंद राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ किया। सीओ ने कहा कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बताते चले कि कुछ माह पूर्व चोरों ने सदर विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय के बाहर खड़ी स्कार्पियो और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के भाई के घर के बाहर खडे़ बोलेरो चुरा ले गए। अभी तक पुलिस चोरी गए वाहनों का पता नहीं लगा सकी है। इससे पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवालियां निशान उठने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें