फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली तहरीर, मुचलके पर छूटे नौ चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नये निजाम बदलते ही जिले में बिना परमिट के गिट्टी और बालू ले जाने की छूट मिल गई है। बुधवार को चेकिंग के दौरान बिना परमिट के पकड़े गए नौ ट्रक और उनके चालकों के खिलाफ प्रशासन या खान विभाग ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने सभी चालकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। पूर्व में बिना परमिट के गिट्टी बालू लदे वाहन पकड़े जाने पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज होता था बल्कि कई ट्रांसपोर्टर और चालकों को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं अमीनों को टोल पर ड्यूटी लगने से देर रात एक साथ बिना परमिट के कई वाहन आर-पर होते रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बावजूद जिले में ओवरलोडिंग और बिना परमिट के वाहनों को पार कराने का खेल बंद नहीं हो सका है। अफसरों की चुप्पी के चलते बिना परमिट के वाहन पार कराने वाले सिंडिकेट का हौसला पहले से बढ़ गया है। मंगलवार और बुधवार को अफसरों ने टोल प्लाजा के पास से बिना परमिट के गिट्टी बालू लदे नौ वाहनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार रात तक पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही मगर जिला प्रशासन या खान विभाग की तरफ से गुरुवार तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई। चूंकि पुलिस किसी को भी 24 घंटे से अधिक बैठा नहीं सकती है। इस नाते सभी चालकों को रात दस बजे के बाद मुचकले पर छोड़ना पड़ा।
सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर न मिलने के नाते बिना परमिट के परिवहन करते पकड़े गए चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बलिया कला चंद्रशेखर, वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुस्तकाबाद निवासी मनोज कुमार, राबर्ट्सगंज के मधुपुर निवासी शंकर, मिर्जापुर के मड़िहान थाना के कलवारी के राजेश, बकरद निवासी नरेश, अदलहाट थाना के कौडिय़ा कला निवासी बाबूलाल, अहरौरा थाना क्षेत्र के लतीकपुर निवासी राकेश, ओबरा थाना के बिल्ली मारकुंडी निवासी रामनरेश और आतमपुर निवासी मो. जसीम खां को मुचलका पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उधर खान अधिकारी एके सिंह ने कहा कि बिना परमिट के पकड़े गए ट्रकों से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया जारी है। कहा कि पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था मगर इस बार सभी को से जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें