फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के समीप मुहवा चट्टी के पास स्टेट हाइवे पर सोमवार की देर शाम को अचानक सामने आ गए सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शादी पिछले 23 जून 2018 को हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करउत गांव का निवासी रोशन यादव (24) पुत्र शंभू नाथ के परिवार में एक सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो गई। सोमवार की देर शाम को रोशन दवा लेने के लिए बाइक से मुहवा चट्टी पर गया था। वहां से दवा लेकर लौट ही रहा था कि सिकरिया गांव के पास अचानक रोड पर एक सांड़ आ गया। जिससे टकराकर रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मेें ही उसकी मौत हो गई। रोशन की शादी इसी वर्ष 23 जून को पहदेवाजीत गांव में अमृता यादव के साथ हुई थी। युवक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था।
इनसेट-
आमने सामने भिड़े ऑटो, दो घायल
बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ के पास मंगलवार की शाम को दो ऑटो आमने-सामने भिड़ गए। जिसमें दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा निवासी रुफैेदा 26 पुत्री स्व. फैजुल हसन और अब्दुल रहमान मंगलवार की शाम ऑटो से मुंशीपुरा की तरफ आ रहे थे। अभी वह सलाहाबाद के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार रूफैदा और अब्दुल रहमान घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

उधर, सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सिकटिया पुल के पास मंगलवार की शाम एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के मुसरदह निवासी गोरख उर्फ इंद्रजीत 22 पुत्र भगेलू राम बाइक से इंदारा की ओर से वापिस मुसदरह जा रहा था। जहां सिकटिया पुल के पास तेज रफ्तार होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
इनसेट-
अनियंत्रित ट्रक पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर खलासी
वलीदपुर। चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर भैंसहां चट्टी के पास मंगलवार की सुबह बालू लदा एक ट्रक सामने से आ रहे स्कूली वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। बालू लदा एक ट्रक गाजीपुर की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर आ रहा था। भैंसहा चट्टी के पास पहुुंचते ही सामने से आ रही स्कूली बच्चों के वाहन को देखकर ट्रक चालक संतुुलन खो बैठा और ट्रक सड़क पर बीचोंबीच पलट गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर खलासी बाल बाल बच गए। इस ट्रक के सड़क पर पलट जाने के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें