फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद लगा ली आग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार वाले उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की सविता (22) पुत्री रामवचन राम की शादी करीब दो वर्ष पूर्व दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव निवासी सुनील से हुई है। उसकी पांच माह की एक बेटी भी है। शनिवार को ही सविता अपने ससुराल पहुंची थी। उसका ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर सोमवार की सुबह उसने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आग का गोला बनकर वह घर के बाहर दौड़ी लेकिन परिवार वालों ने उसे पकड़ कर आग बुझाया और फिर एंबुलेंस को सूचना दी। फिर एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां नायब तहसीलदार संगीता पांडेय ने पहुंचकर सविता का बयान लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला ने जानकारी दी है कि उसका पति शराब पीकर उससे विवाद कर लिया था। इसी से क्षुब्ध होकर आग लगा लिया। यहां से गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें