फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने की सामग्री के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में लोहरा गांव में बुधवार की रात एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन फरार हो गए। 26 कार्टून में नकली दो सौ एमएल की 1170 शीशी शराब बरामद हुई। जिस कार से नकली शराब आपूर्ति की जाती थी उसे कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। पकड़े गए और फरार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी राबर्ट्र्सगंज कोतवाली में बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व एएसपी किरीट राठोड को सूचना मिली थी कि सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में नकली शराब बना कर इंडिगो कार से आसपास के जनपद एवं बिहार में बेची जा रही है। एसपी के निर्देश पर बुधवार की रत करीब साढ़े दस बजे लोहरा गांव में अशर्फी के मकान में राबट्र्सगंज कोतवाल सीपी पांडेय, स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह, सुकृत चौकी प्रभारी राम प्रवेश कुशवाहा, राधा कृष्ण यादव ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मकान के आसपास खड़े लोग भागने लगे। हालांकि जवानों ने दौड़ा कर दो को पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गए। मकान से 26 कार्टून में नकली 1170 शीशी शराब, एक हजार नकली देशी शराब की शीशी के मोनोग्राम युक्त ढक्कन, नौ सौ बार कोड (होलोग्राम) स्टीकर, पांच सौ नकली शराब की शीशी पर लगाए जाने वाला रैपर, 45 कार्टून खाली, बैच नंबर अंकित करने हेतु स्टैंप पैड मिला। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोहरा गांव निवासी अनिल सिंह पुत्र गंगाराम सिंह पटेल, चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगाई गांव निवासी विकास पुत्र रामजी, फरार लोहरा गांव निवासी राजेश सोनकर पुत्र अशर्फी, डब्बल सोनकर पुत्र स्व. गुलाब सोनकर और सुरेंद्र सोनकर पुत्र स्व. होरी सोनकर के खिलाफ नकली शराब बनाने, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया। एसपी ने नकली शराब बरामद करने वाले टीम को एसपी ने दस हजार नकद से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें