फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर मोहल्ले में सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे अंबेडकर नगर मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचे यूपी-100 पुलिस ने विवाद करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घरवाले घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां पीड़ितों ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार कराया गया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मारपीट में प्रथम पक्ष से सोनी (30), निरंजन (35), जियालाल (40) और दूसरे पक्ष से सावित्री (40) और नीरज (16) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें