फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सड़क पर रखकर चक्काजाम, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र में शनिवार को विद्युत तार जोड़ते समय खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र कुमार का शव शाम करीब साढ़े चार बजे बभनी पहुंचा। यहां परिवार वालों ने शव को बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित चौराहे पर रख कर सड़क जाम कर दिया। वे मुआवजा की मांग कर रहे थे। यहां परिवार वालों के साथ ही संविदा कर्मियों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय। इसके साथ बिजली विभाग का सक्षम अधिकारी मौके पर आये और मुआवजा दिलाने की बात स्वीकार करे। इसके बाद ही जाम हटेगा। बभनी पुलिस ने बिजली विभाग, ठेकेदार तथा कंपनी के खिलाफ मृतक के भाई शिवशंकर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सडक पर बैठे लोगों को पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि जब तक मौके पर सक्षम अधिकारी नही आते जाम नहीं हटेगा। जाम के चलते अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आने जाने वाले राहगीर जाम में फंसे रहे। सांसद पकौड़ी लाल कोल से भी परिजनों ने दूरभाष पर बात की। सांसद ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें