फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर हमला करने वाले पति पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल। पति का अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए गए हमले के मामले में मंगलवार देर रात करमा थाना में आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।
मगरदहा निवासी कलावती (32) के ऊपर घर में ही उसके पति रामलाल ने सुबह नौ बजे अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के दाईं छाती पर गंभीर चोटें आईं और उसके दाएं हांथ में जख्म हो गया। परिजनों ने उसे किसी तरह पति के चंगुल से बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलवार पति को पकड़ लिया और घायल महिला को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। महिला के भाई रिंकू ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले की गई थी और उसके चार बेटे-बेटियां भी हैं, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी की उम्र 14 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में रामलाल पत्नी के साथ सही तरीके से व्यवहार करता था, लेकिन इधर चार साल पहले से कलावती का पति उसके साथ मारपीट करने लगा। तीन साल पहले भी वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई थी और तब से वह अपने बच्चों के साथ मायके खुटहां में रह रही है। बताया गया कि कलावती के भसुर की पुत्री की सोमवार को शादी थी, जिसमें भाग लेने के लिए वह बच्चों के साथ अपनी ससुराल मगरदहा गई थी। कलावती का पिता रामचंद्र भी विवाह सामारोह में भाग लेने गया था लेकिन वह मंगलवार सुबह ही अपने घर वापस लौट गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे विदाई कार्यक्रम हुआ। इसके एक घंटे बाद नौ बजे रामलाल ने कलावती को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। इस संबंध मंगलवार देर रात घायल महिला के भाई रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने पति रामलाल पुत्र जग्गी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें