सोनभद्र। दो दिन पूर्व रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर मे घुस गया। यह देख प्रेमिका के परिवार वालों ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी और 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को बुला लिया। वहां पहुंची पुलिस प्रेमी को थाना ले गई। प्रेमिका का पति गैर राज्य में मजदूरी करता है। पुलिस उसके आने का इंतजार कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया गए प्रेमी ने बताया कि वह गैर जिले मेें पढ़ाई करता है। वह जिस युवती से प्रेम करता है उसकी शादी उसके बगैर मर्जी के दूसरे लड़के से कर दी गई। बावजूद इसके उन दोनों का प्रेम संबंध टूटा नहीं। सोमवार की रात उसे उसकी प्रेमिका अपने घर पर मिलने के लिए बुलाई थी। घर पहुंचते ही प्रेमिका के घरवालों ने उसको पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर पुलिस का कहना है कि युवती का पति गैर प्रांत में काम करने के लिए गया है। घटना की जानकारी होने पर वह वहां से चल दिया है। उसके आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को समाचार लिखे जाने तक पति थाने नहीं पहुंचा था और आरोपी प्रेमी को बैठाया गया था।