फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे पांच ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के ओबरी टोला के पास बुधवार को उत्तर प्रदेश ट्रक मालिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने ओवरलोड बालू लदे पांच ट्रकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। एआरटीओ ने पकड़े गए ट्रकों का चालान कर दिया। वही खान विभाग के सर्वेयर ने ट्रक मालिकों/चालकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ ट्रक मालिकों ने यूपी ट्रक मालिक कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह को कुछ ट्रक मालिकों ने सूचना दिया कि वाराणसी के रहने वाले एक चर्चित दंबग मोटर मालिक के द्वारा ओबरी टोले में राजमार्ग के किनारे ओवरलोड बालू लदे पांच ट्रकों को खड़ा कराया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने ट्रकों को घेर लिया। इसके बाद सदर एसडीएम, एआरटीओ, ओबरा सीओ को सूचित किया। सीओ के निर्देश पर चोपन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने ट्रकों को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह ने ट्रकों का चालन कर दिया। खनिज सर्वेयर योगेश शुक्ला ने खनन परमिट ना दिखाने और ओवरलोड बालू मिलने पर चोपन थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि दूसरे प्रांत से ओवरलोड ट्रकों में बालू लोड कर वाराणसी ले जाया जा रहा था क्योंकि जिले में वर्तमान में बालू की साइडें बंद पड़ी हैं। कहा कि सर्वेयर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें