फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात निकलने से पहले प्रेमी के धमकी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बरात निकलने की तैयारी हो रही थी थ्क् दुल्हे के घर उसकी प्रेमिका पहुंच कर हंगामा करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह दुल्हे के खिलाफ कार्रवाई कराने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस े दुल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाले एक युवक की चंदौली जिले की रहने वाली एक युवती से शादी होनी थी। मंगलवार की सांय करीब चार बजे युवक के घर पर बारात चलने की तैयारी हो रही थी। उसी वक्त एक युवती दुल्हे के घर धमक पड़ी और युवक पर खुद के साथ शादी करने का आरोप लगाने लगी। उसका कहना था कि युवक ने उससे शादी कर रखी है और उनका एक बेटा भी है। कई बार कोतवाली में मामले की पंचायत तक हो चुकी है। वहीं युवक और उसके घरवालों का कहना था कि युवती ब्लैकमेल कर रही है। इस दौरान युवती ने सौ नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस ने युवती और युवक की बात सुनने के बाद दोनों को समझाने का प्रयास कनिया, लेकिन युवती का कहना था कि वह युवक की शादी नहीं होने देगी। मामला गंभीर होता देख पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उधर समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में दुल्हे पक्ष के लोग युवती को समझाने में जुटे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें