फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन नदी में डूबने से इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के मझिगवा गांव में सोमवार की शाम सोन नदी में पुल का निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर पार्थ शाही (25) और सर्वेयर अक्षय (21) की नदी में डूबने से मौत हो गई। घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। कंपनी से जुड़े लोगों ने मृतकों के घरवालों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मझिगवां में सोन नदी में खरे एंड तारकंडे इंफ्राक्टचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नागपुर पूल का निर्माण कार्य करवा रही है। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे काम बंद होने के बाद कंपनी से जुड़े कुछ लोग निर्माणाधीन पुल के पास गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में स्नान करने लगे। इस दौरान एक एक कर्मी गहरे पानी में चला गया और वह मदद की गुहार लगाने लगा। साथी को बचाने के लिए दूसरा कर्मी गया तो वह भी डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही कंपनी में कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने घटना की सूचना रानीडीह पुलिस चौकी और कोन थानाध्यक्ष को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच रानीडीह चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ नदी में डूबे हुए कर्मियों की खोजबीन करने में जुट गए। रात करीब 11 बजे महाराष्ट्र के चारकोल निवासी सर्वेयर अक्षय का शव मिला। वहीं रात पौने एक बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम गोदावरी निवासी इं. पार्थ शाही का शव मिला। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से इंजीनियर और सर्वेयर की मौत हुई है। जिला अस्पताल में शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतकों के घरवाले भी अस्पताल के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें