फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से नैनी के निकला युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन से रविवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से नैनी जाने के लिए निकला रामलाल यादव संदिग्ध हाल में लापता हो गया। उसने अपने भाई के मोबाइल पर सूचना दिया कि वह रूम में बंद है। सोमवार को कोतवाली में लापता युवक के भाई मुन्नीलाल ने गुमशुदगी तहरीर दी। पुलिस लापता युवक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुकृत पुलिस चौकी के बघोर गांव निवासी मुन्नीलाल यादव ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनका भाई रामलाल यादव रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी ट्रेन से नैनी के लिए प्रस्थान किया। रात करीब साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर रामलाल ने फोन करके बताया कि मैं रूम में बंद हूं। उसके बगल में रेल का आवास सुनाई दे रहा है। इतना कहकर वह रोने लगा। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रात भर घरवाले युवक के बारे में रिश्तेदारी, संबंधितों के यहां पता लगाते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार को कोतवाली जाकर तहरीर देकर अवगत कराया। पुलिस ने कहा कि लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें