फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत कारोबारियों के बीच खूनी संघर्ष,

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली।सरई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरसेडी के करवाही मे संचालित रेत खदान कारोबारियों के बीच बुधवार रात हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 12 बजे रात भरसेडी रेत खदान कारोबारी के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तकरार के बाद माहौल में तल्खी आ गई। बताते हैं कि इसके बाद रेत ठेकेदार के लोगों ने ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों व ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बताते चलें कि मप्र में रेत खदानों का संचालन ग्राम पंचायतों की अनुमति पर होता है। अभी हाल ही में सरपंच द्वारा पहले से संचालित खदान में दूसरी पार्टी को चलाने को लेकर वार्ड सदस्यों व सचिव ने सहमति दिया था। दूसरे पक्ष के पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है रात मे रेत लोड कराने लगे। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे इसी को लेकर विवाद बढ़ गया मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान वार्ड सदस्य बब्बू यादव, रामपाल साहू ,डिगनलाल अगारिया, रामाधार साहू, राजबहादुर गोड़ जगदीश, बलराज, बच्चूलाल, रामप्रसाद, रिचबडी सिंह के साथ -साथ मजदूरों को भी चोटें आई हैं। वहीं महेंद्र साहू के सर में टांगी से गहरी चोट लगी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने बताया कि तनाव को देखते हुए पुलिस सक्रिय है। पुलिस मामले के तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें