फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी पर चढ़ा युवक करेंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एक खड़ी मालगाड़ी के पर चढ़कर एक व्यक्ति ने ओवरहेड वायर को पकड़ लिया। करेंट की चपेट में आने से गजराज नगर निवासी प्रद्युम्न यादव(26)गंभीर रूप झुलस गया। तत्काल जीआरपी और आरपीएफ की मदद से उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे सुरक्षा प्रभारी चोपन एएस झा ने बताया कि मालगाड़ी चुनार की ओर जा रही थी। सिग्नल नहीं होने पर मालगाड़ी बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। झुलसा व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें