फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के हिस्से में जमीन कम होने पर टूट गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दूल्हे कि हिस्से में भूमि कम होने की जानकारी होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को बुलाकर उसकी पिटाई करते हुए बारात न लाने की धमकी दी। भयवश दूल्हा शादी करने के लिए नहीं गया। पीड़ित ने पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ 29 मई को शादी होनी थी। लेकिन जब लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि दूल्हे के हिस्से में भूमि कम है तो उन लोगों ने शादी न करने का निर्णय लिया। दूल्हे के पिता ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बुधवार को उसके बेटे की शादी तय कराने वाले मध्यस्थ ने फोन कर उन्हें लड़की के घर बुलाया। कहा कि पहले तुम आओ, फिर बारात आएगी। वह जब वहां पर पहुंचा तो उन लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया और बोले की बारात लेकर आओगे तो मारेंगे। उसने शादी करने के लिए कहा तो उन लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहां से वह किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाया। पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि जिस लड़के की शादी थी वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। लड़की वालों ने लड़के हिस्से में भूमि कम होने पर शादी नहीं किया। जबकि लड़के पक्ष के लोगों ने बारात ले जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। कहा कि दूल्हे के पिता की पिटाई करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें