फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। मायके से दहेज में कम सामान लाने पर विवाहिता रीमा को प्रताड़ित करने के मामले मेें राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पति रजनीश मेहता, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्यवाही पीड़िता के भाई वीरेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर बुधवार को हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डूरूहा गांव निवासी वादी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने अपनी बहन रीमा की शादी 21 मई 2013 को मानपुर (नौतल्ली) गांव निवासी रजनीश मेहता के साथ किया था। वादी का कहना है कि शादी में उपहार स्वरूप एक लाख नगद, एक लाख रुपये मूल्य के जेवर, बर्तन, कपड़ा व घर गृहस्थी का सामान दिया था। मेरी बहन शादी में विदा होकर ससुराल गयी तो पति, ससुर समेत अन्य कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। ससुराल से रीमा जब बिदा होकर मायके आई तो उसने मेरी मां, पत्नी अन्य लोगों से आपबीती सुनाई। यह बताई की ससुरालियों का कहना है कि मायके में पिता की जमीन 1/9 अंश जीमन पति रजनीश के नाम रजिस्ट्री करादें तथा रहने के लिए घर बनवा दें तभी वह ससुराल में रह पाएगी। वह अपनी बहन को समझा-बुझाकर बिदा करता रहा। उपरोक्त दहेज को लेकर उसकी बहन के साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करते रहे। क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर पति रजनीश मेहता, ससुर सिद्वेश्वर प्रसाद, सास शिवकली, ननद रीता, रेनू, नन्दोई राजकुमार के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें