फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से दंपती समेत चार लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में बृहस्पतिवार को पेड़ से आम तोडने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से दंपति समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायलों ने घटना की सूचना पुलिस से दे दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल रामलखन (45), उसके बेटे अशोक (18), अरिवंद (16),और पत्नी रजमनिया (40) ने बताया कि वे लोग खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोडने के लिए पहुंचे थे। उसी वक्त गांव के रहने वाले तीन-चार लोगों ने अनायास उन लोगों से विवाद करने लगे। मना करने पर विपक्षीगणों ने लाठी-डंडे से उन्हें पीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उनका कहना था कि विपक्षीगणों ने अनायास उन लोगों की पिटाई की है। पूर्व में भी वे लोग विवाद कर चुके हैं। कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों का एक्सरे हो रहा था। इस संबंध में पुलिस का कहनला है कि आम तोडने को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना मिली है। पता चला है कि दूसरे पक्ष के भी एक-दो लोग चुटहिल हुए है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें