फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव गुलाबपुरा में शराब ठेका बंद कराने के लिए एडीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांवों में पंचायतों की स्वीकृति के बिना शराब की दुकानें खोलने पर ग्रामीणों ने विरोध का बिगुल बजाना शुरू कर दिया है। शराब की ठेकों को हटवाने के लिए अभी तक जिले के छह गांवों के ग्रामीण व शहर के सेक्टर 3 के रहने वाले लोग उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शुक्रवार को गांव गुलाबपुरा के ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर शराब का ठेका बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गुलाबपुरा से मांढैया की ओर जाने वाले रास्ते पर शराब ठेकेदार द्वारा शराब का ठेका खोल दिया। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क व गांव के समीप होने के कारण विशेषकर महिलाओं व छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां मात्र दो किलोमीटर पर गांव मूंदी का शराब ठेका होने के बावजूद उनके गांव में शराब का ठेका खोल दिया गया है जो नाजायज है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया को ज्ञापन सौंप कर गांव से शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा शराब का ठेका हटवाए जाने की मांग की जा चुकी है। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा भी लगातार विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद गांव में नाजायज रूप से ठेका खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शराब का ठेका खोले जाने से पूर्व भी ग्रामीण द्वारा विरोध दर्ज कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी शराब ठेकेदार ने पुलिस व प्रशासन से मिलीभगत कर गांव में ठेका खोल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि प्रशासन ने गांव में बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के चलाए जा रहे शराब के ठेके को जल्द बंद नहीं कराया तो ग्रामीणों द्वारा आंदोलन की राह अपनाई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होंगी।

ये रहे मौजूद
शराब का ठेका हटवाने जाने को लेकर उपायुक्त के नाम अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपें गए ज्ञापन के समय सरपंच इंद्रप्रकाश, कृष्णा देवी, प्रमिला देवी, संतराम,माया, लाली देवी, विमला, चंद्रकला व केला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन


सेक्टर-3 के लोग भी कर चुके हैं विरोध
शहर के सेक्टर 3 में खोले गए शराब के ठेके के विरोध में सेक्टर वासियों के अलावा जिला बार के अधिवक्ताओं द्वारा भी उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके अलावा गांव बोलनी सहित करीब पांच गांव के ग्रामीण भी गांव की सीमा शराब का ठेका खोले जाने को लेकर विरोध दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें