फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर फरार चल रहे तीन आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने भूत-प्रेत में श्यामलाल यादव की हत्या के मामले में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। अभी पुलिस की पकड़ से नामजद आठ अभियुक्त दूर है। उनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि चार नवंबर को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से श्यामलाल यादव समेत दो लोगों को पीट कर घायल कर दिया था। जानकारी होने पर घटनास्थल पर कोतवाल पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। कई दिनों बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू में उपचार के दौरान श्यामलाल की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस एक महिला समेत 13 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। छह दिन पूर्व में पुलिस अभियुक्त शिवाधार यादव, प्रभु नारायण को गिरफ्तार की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर मधुपुर में मुखबिर की सूचना पर सुकृत पुलिस चौकी इंचार्ज रामप्रवेश कुशवाहा ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि अभियुक्त अमृत लाल, मुन्ना लाल और चंद्रिका को गिरफ्तार किया है। फरार अभियुक्तों की तलाश में उनके घर, रिश्तेदारी में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें