फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव में बृहस्पतिवार को धान की खेत में झूल रहे हाईटेंशन तार में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से किसान अनंत गुप्ता (55) की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से अनंत गुप्ता करीब तीन सौ मीटर दूर अपने खेत में पानी देखने के लिए निकले थे। इस दौरान खेत से गुजर रहे हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से अनंत की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दोपहर बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर ग्राम प्रधान मोहन पांडेय ने कहा खेतों में करीब एक किमी तक 11 हजार वोल्टेज का तार जमीन से पांच से छह फीट ऊपर गुजर रहा है। तारों को ठीक करने के लिए कई बार बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया गया। जबकि पूर्व में भी करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें