फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गई विवाहिता से दुष्कर्म, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भौजाई के मायके गई एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छविंदर के खिलाफ बलात्कार और धमकी देने का केस दर्ज कर किया है। घटना 19 नवंबर को शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। कई स्थानों पर छापेमारी की पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने भौजाई के मायके शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। 19 नवंबर की रात भौजाई के भाई ने रिश्तेदारी में गई विवाहिता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने मोबाइल से अपने पति को घटना की सूचना दी। कई दिनों तक पीड़िता और आरोपी के घरवालों के बीच सुलह समझौते की बात चली, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर उसका पति शाहगंज थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी छविंदर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार हुआ है या नहीं इसका स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें