फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कारागार गुर्मा की जेल में 12 दिन पहले एक बंदी से हुई मारपीट में घायल बंदी सूरज पांडेय (22) की बुधवार को हालत बिगड़ गई। उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया। एक्सरे कराने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मारपीट में उसका हाथ टूट गया था।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव का सूरज पांडेय जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है। 18 अगस्त को राजू नामक बंदी ने सूरज के साथ मारपीट की। जिससे सूरज के दाहिने हाथ में फैक्चर हो गया था। जेल अस्पताल में ही उसका इलाज चलता रहा। घरवालों को जब घटना के बारे में जानकारी हुई तो जेल के अधिकारियों से बेहतर उपचार कराने की मांग की। इसके बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ। सूरज का कहना है कि पिटाई करने वाला बंदी अभी भी उसे धमकी दे रहा है। उधर डिप्टी जेलर रमाकांत दोहरेम का कहना है कि किसी बात को लेकर बंदी सूरज पांडेय और राजू में विवाद हो गया था। फर्श पर फिसलने से सूरज के हाथ में फैक्चर हो गया था। राजू को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा विवाद हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें