सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के बगही गांव मंगलवार को भूत-प्रेत करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दंपती समेत चार घायल हो गए हैं। पति को बचाने गई गर्भवती महिला को भी मनबढ़ों ने पीट दिया। पुलिस ने महिला खिताबी की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खिताबी का आरोप है कि उसकी देवरानी एक ओझा को बुलाकर भूत-प्रेत करा रही थी। इसकी जानकारी होने पर उसने ओझा से भूतप्रेत न करने की बात कहीं। आरोप है कि ओझा के बेटे ने कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे से उसे मारने-पीटने लगा। शोर गुल सुन कर उसे बचाने के लिए उसके पति रामचंद्र, बेटा सुनील और बहू बिंदू गई तो विपक्षियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पिंटू, नीरज, उसके भाई धीरज और भुली निवासी बगही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को चोटें आई है। (ब्यूरो)