सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई किशोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फूसला कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
जानकारी के अनुसार माह पहले एक युवक अपने गांव की एक किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। दो दिन पहले युवक किशोरी के साथ पहुंचा और कोर्ट मैरिज करने की बात कही। लेकिन किशोरी के घरवाले इसको मानने को तैयार नहीं हुए। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी नाबालिग है और उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर पूरे दिन आरोपी लड़के घरवाले लड़की के घरवालों को मनाने में जुटे रहे।