फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय जांच के नाम पर पैसा वसूल रहे दो युवक धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय ब्लाक के सोतीपुर गांव में शौचालय सर्वे के नाम पर वसूली कर रहे दो युवकों को खण्ड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने बुधवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।दोनों युवक अपने को दिल्ली से गठित एक एनजीओ द्वारा नेहरू युवा मंडल जौनपुर से नियुक्त होने की बात बता कर शौचालय जांच के नाम पर पैसा वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन

सोतीपुर गांव में बुधवार को दोपहर एक बजे दो युवक पहुंचे। इस दौरान शौचालय निर्माण में कमी गिनाकर प्रधान जगतनारायण को धमका रहे थे। प्रधान एससी होने के कारण अपने सहयोगी गांव के सतीश दुबे को बुलाकर जानकारी लिया तो वह भी समझ नहीं सके और शौचालय में कमी की सही रिपोर्ट लगाने के लिए सात हजार रूपए भी दे दिए। इसी बीच मियांचक में एक युवक फर्जी प्रधान बनकर उन युवकों से जानकारी ली तो उन युवकों ने उन्हें भी धमकाते हुए कहा कि आप के भी गांव में शौचालय सही नहीं बना है। एक रिपोर्ट में जेल चले जाओगे। उसकी बात पर उसे शक हुआ तो उसने बीडीओ रामदरश चौधरी को फोन कर मामले की जानकारी दी।बीडीओ ने कहा कि कोई टीम सर्वे करने नहीं आई है। उन दोनों युवकों को बैठाए रखिए मै आ रहा हूं। इसके बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ ने उन लोगों से एनजीओ का लेटर मांगा तो दोनों युवक हीलाहवाली करने लगे। बीडीओ ने जिले के अधिकारियों से इस बावत जानकारी ली तो सभी ने कहा कि कोई टीम नहीं आई है। इस पर बीडीओ ने थाने के इंस्पेक्टर को बुलाकर दोनों युवकों को सौप दिया।पुलिस दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।दोनों में एक ने अपना नाम राजेश कुमार व दूसरे ने संजय कुमार निवासी सिद्दीकपुर जौनपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें