फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ उत्पीडन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता ललिता की तहरीर पर उसके पति आकाश समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ओपी सिंह ने विवेचक को पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही अग्रिम कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी पीड़िता ललिता का कहना है कि चार वर्ष पूर्व कैथी गांव निवासी आकाश ने उसके साथ शादी कर उसके साथ गोरारी गांव में रहता था। 18 फरवरी 2019 को कचहरी में शादी की नोटरी भी कराया है। लेकिन अब अपने परिवार वालों के साथ उसका पति दहेज के लिए उसे मारता-पीटता है। इतना ही नहीं अपने साथ रखने से भी इंकार कर रहा है। पिछले सप्ताह पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कैथी गांव निवासी पति आकाश, उसके पिता संजय, हरि प्रसाद और आभा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें