फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन पुलिस ने बुधवार को मृतक प्रिंस के पिता की तहरीर पर डॉ. अशोक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक इलाज करने का केस दर्ज लिया। जिला अस्पताल में पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराया। फरार डॉक्टर की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सलखन गांव के रहने वाला हरिनाथ के डेढ़ वर्षीय बेटे प्रिंस को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। घरवाले बच्चे को नजदीकी एक निजी क्लिनिक ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। घरवाले डॉक्टर पर लापरवाही पूर्वक उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला गंभीर देख डॉक्टर क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ युवक क्लिनिक के शटर पर पत्थर फेंकना शुरू किया तो अफरा-तफरी मच गईा इसकी जानकारी होने पर पुलिस बल के साथ प्रभारी एसओ राजेश यादव पहुंच गए। एसओ ने नाराज लोगों से कहा कि आप लोग डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिजिए मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा तब लोगों का गुसा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस शव को पीएम के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि प्रिंस के पिता की तहरीर पर अवई गांव निवासी डॉ. अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत कैसे हुई इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें