सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर में चोरों ने एक मकान से पांच हजार नकद समेत हजारों रुपये के जेवर समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। बंद मकान के चार दरवाजों की कुंडी काटकर चोर अंदर घुसे। घटना शुक्रवार की रात की है। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
करमा थाना थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी उमेश प्रताप सिंह राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में मकान बनवा कर रहते है। शुक्रवार को वह मां की बरसी में सपरिवार अपने गांव गए थे। रात में चोरों ने चार कमरों के दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने आलमारी और अटैची कर चोरी कर लिया। शनिवार की अलसुबह पड़ोसियों ने मोबाइल से उमेश को सूचना दिया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। उमेश सिंह ने बताया कि चोर पांच हजार नकद और करीब 40 हजार के जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर एसएसआई आरपी यादव ने मौका मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।