फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की तलाश में काचन पहुंची छतीसगढ़ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के काचन गांव में एक महिला की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार की देर शाम पहुंची। पुलिस महिला को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन महिला ने वापस जाने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस खाली हाथ लौट गई। महिला पर ससुराल से जेवर और नगदी लेकर भागने का आरोप उसके ससुराल वालों ने लगाया है। छत्तीसगढ़ राज्य के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ारी निवासी अत्रिलाल प्रजापति ने अपनी पत्नी के घर से नगदी और जेवर लेकर भागने की शिकायत लिखित रूप से की थी।
विज्ञापन

बसंतपुर थाने के एसआई आरपी सिंह की अगुवाई में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन गांव से अत्रिलाल की निशानदेही पर उसकी पत्नी सुनीता को रामसुभग प्रजापति पुत्र रघुनाथ प्रजापति के घर से बरामद कर लिया। महिला ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। विवाहित महिला ने कहा कि को उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। इसलिए उसने दूसरी शादी कर लिया है। उसने छत्तीसगढ़ पुलिस को शादी से संबंधित इकरारनामा भी दिखाया। महिला के न जाने की जिद पर छत्तीसगढ़ पुलिस बैरंग वापस लौट गई। पुलिस ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के सामने बयान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें