फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के बड़होर गांव में दो वर्ष पूर्व बनी सड़क अब तक अधूरी है। इसमें लगे श्रमिकों की मजदूरी का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बड़होर गांव में प्रदर्शन किया औैर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेताया कि यदि मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो राबर्ट्सगंज पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत रणहोर गांव में तीन किमी सड़क का निर्माण दो वर्ष पूर्व कराया जा रहा था। इसमें रपटा और पुलिया का निर्माण भी होना था। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ठेेकेदार ने आधा अधूरा कार्य कराया और उसमें लगे मजदूरों को उनका पारिश्रमिक भी नहीं दिया। ग्रामीण मुख्तार, भीम सिंह, राजमती, हरखुराम, रामचंद्र, सीताराम, हीरालाल, उर्मिला, उदयचंद, रविचंद, राममनोहर, गुड्डू, सोनू, राजमती, छोटी, भोला समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम से मजदूरी के भुगतान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से लाखों रूपये मजदूरी बकाया है। साथ ही सीमेंट व सामग्री का भी भुगतान बकाया है। लोक निर्माण विभाग से बन रही सडक दो वर्ष बाद भी पूरा न होने से ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया के रिंगवाल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई थी जिससे उसमें दरार भी पड गयी है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि दीपावली से पहले मजदूरी का भुगतान नही हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें