सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या का खुलासा करने की मांग को लेकर शनिवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी को मांगपत्र सौंपा। एसपी ने अविलंब हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि चेयरमैन की हत्या में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। वर्तमान सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, मो. सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, महफूज आलम, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। उधर चोपन में पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर खुलासा करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी, जिला महासचिव रिजवान सिद्दकी, इमरान हमीदी, इरफान, कंचन साहनी, गौतम, समसुद्दीन इदरिशी, नियमुद्दीन शाह आदि मौजूद रहे।