बीजपुर। थाना क्षेत्र के नेमना गांव में एक युवक ने गुरुवार को खुदकुशी की कोशिश की। गनीमत रहा कि जैसे ही वह रस्सी का फंदा गले में डालकर झूला, रस्सी ही टूट गई। उसे गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सालय से वाराणसी ले जाया गया है।
नेमना गांव निवासी महेश राम (32) पुत्र ज्ञान प्रकाश गुरुवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर कैम्हा के पेड़ पर रस्सी का फंदा गले में डालकर झूल गया। लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण वह टूट गई और वह नीचे गिर पड़ा। आसपास खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। परिजनों ने ग्राम प्रधान सीताराम और 100 को डायल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे एनटीपीसी धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया। महेश के पिता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि घर में सब ठीक था। उसने खुदकुशी की कोशिश क्यों की, समझ से परे है।